श्री सर्वोदय सेवा छठ घाट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अमरोली तापी नदी किनारे मा छठ पूजा महोत्सव संपन्न

chatpuja mahotsav

जैनशिल्प समाचार, सूरत 
अमरोली तापी नदी किनारे स्थित श्री सुर्य मंदिर, छठ घाट पर 30 अक्तूबर को श्री सर्वोदय सेवा छट घाट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मा छठ पूजा महोत्सव संपन्न हुआ। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीकांत पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि उप प्रमुख अवधेश वर्मा, सचिव तारासन ठाकुर, सलाहकार रामलाल पंडित, सह सलाहकार नंदकुमार पंडित, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, सह कोषाध्यक्ष जगमोहन पंडित तथा संयोजक रामदिन यादव के विशेष सहयोग से यह छठ पूजा महोत्सव संपन्न हुआ। छठ पूजा महोत्सव के बारें में अधिक जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीकांत पंडित ने बताया कि पिछले 15 साल से श्री सुर्य मंदिर छठ घाट पर श्री सर्वोदय सेवा छઠ घाट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मा छठ पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। 30 अक्तूबर रविवार को संध्या अर्ध तथा 31 अक्तूबर सोमवार को सूर्योदय अर्ध अर्पित किया। छठ पूजा महोत्सव में 40 हजार से अधिक लोग जुडे।