इंटरनेशनल प्रतियोगिता खेल में लंका में डंका बजाने के लिए एकनाथ माली की कड़ी मेहनत

pratiyogita delhi

इंटरनेशनल प्रतियोगिता खेल में लंका में डंका बजाने के लिए एकनाथ माली की कड़ी मेहनत

जैनशिल्प समाचार, नंदुरबार
(मनोहर महाजन द्वारा)
हाल ही में दिल्ली में अक्षरधाम में कॉमन वेल्थ मैदान पर चौथे राष्ट्रीय खेलों मास्टर (नॅशनल प्रतियोगिता) का आयोजन खेलों मास्टर गेम्स एसोसियेशन की और से दिनांक 11 अप्रैल, 2025 से 13 अप्रैल, 2025 के दौरान किया गया। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के छोटे से न्याहाली गांव तहसील - जिला, नंदुरबार के युवा  एकनाथ भगवान माली द्वारा  बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए एक सुवर्ण पदक तथा एक रजत पदक हांसिल कर गांव का नाम रोशन किया। जिसके चलते न्याहली गांव निवासी युवा शांतिलाल मिस्तरी, विशाल माली, वरिष्ठ समाजसेवी गोरख दादा, चतुर माली तथा गांव निवासी महानुभावों ने भव्य स्वागत समारोह कर एकनाथ माली को लंका में डंका बजाने के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में हुई 
इस प्रतियोगिता में देशभर से करीबन 22 राज्यों  ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन  दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  वीरेन्द्र सजदेवा द्वारा किया गया। देशभर से करीबन 2500 खिलाडियों ने प्रतियोगिता हिस्सा लिया। 
जिसमें महाराष्ट्र की और से प्रतियोगिता में 120 सदस्यों की टीम शामील हुई। महाराष्ट्र की टीम का हिस्सा रहे न्याहली गांव  के युवा एकनाथ माली ने उम्र 45+ अधिक के गट में 5000 मीटर  रेस में सुवर्ण पदक तथा 800 मीटर दौड़ में रजत हासिल कर महाराष्ट्र और अपने गांव का नाम रोशन  किया। इसी उपलब्धि के आधार पर इनका चयन आनेवाले सितम्बर 2025 में श्रीलंका में होनेवाली इंटरनैशनल खेलों मास्टर प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
 बता दें कि एकनाथ माली पश्चिम रेल्वे के महानिरीक्षक/आरपीएफ/ मुख्यालय, चर्चगेट, मुंबई के कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक (ओएस) के पद पर कार्यरत है ।
 इससे पहले भी वह 2 बार महाराष्ट्र स्टेट चैम्पियन भी रह चुके है। इसलिए इन्हें  विरार महानगरपालिका द्वारा पुरस्कृत भी  किया जा चुका है। एकनाथ माली ने अबतक  मुंबई, ठाणे, पुना, शिर्डी, अमरावती, नाशिक में हुए करीबन 40 मॅराथॉन सफलतापूर्वक पूर्ण किए है तथा कई बार विजेता भी रहे  है।