एन्टी मच्छर लिक्विड की वजह से 16 महिलाएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती

jainshilp samachar

एन्टी मच्छर लिक्विड की वजह से 16 महिलाएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा से खबर मिली है कि मच्छर रोधी रसायन का छिड़काव करने गई महिलाएं बेहोश हो गई। कथित जानकारी के मुताबिक रसायन का छड़काव कर रही महिलाओं के गिरने के बाद हड़कंप जैसी स्थिति उत्पन्न हुई थी। तत्काल पुलिस इस मामले की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लियाद्ध महिलाओं को अस्पताल भेजवाया गया। वहां उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। महिलाओं के बेहोश होने के बाद छिड़काव वाले स्थान पर मौजूद अन्य लोगों में भी घबराहट बढ़ गई।
नोएडा के इकोटेक-3 इलाके में महिलाओं के बेहोश होने का मामला सामने आया है। इस मामले में गौतमबुद्धनगर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि इकोटेक-3 इलाके में एक कंपनी में मच्छर रोधी लिक्विड का छिड़काव करने के बाद 16 महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं। इसकी जानकारी मिलते ही उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि सभी महिला कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।