भारतीय बौद्ध महासभा शाखा - प्रतापगढ के तत्वाधान में चिलबिला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित बैठक 

भारतीय बौद्ध महासभा शाखा - प्रतापगढ के तत्वाधान में चिलबिला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित बैठक 

जैनशिल्प समाचार

प्रतापगढ

भारतीय बौद्ध महासभा शाखा - प्रतापगढ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में चिलबिला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में दिनांक 07 नवम्बर 2021 को  एक  बैठक का आयोजन हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 नवम्बर 2021 को भारतीय बौद्ध महासभा शाखा - प्रतापगढ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में चिलबिला में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क में बैठक की गई जिसमें मा सुरेन्द्र प्रताप बौद्धाचार्य के निर्देशन में मा सन्तराम बौद्ध को सर्वसम्मति से प्रतापगढ का जिलाध्यक्ष बनाया। मा बसंतलाल बौद्ध को जिलामहासचिव, मा सुरेश चंद्र राव को जिला कोषाध्यक्ष, मा कामता प्रसाद को जिलाउपाध्यक्ष, मा अमित बौद्धाचार्य को जिलाउपाध्यक्ष, मा गुलाब गौतम को जिला संगठन सचिव, मा अशोक कुमार को जिला संगठन सचिव, मा अजय बौद्ध को जिला मीडिया प्रभारी, मा जगदीश बौद्ध मा जय प्रकाश बौद्ध को जिलाकार्यकरिणी सदस्य बनाया गया और सभी पदाधिकारियों को बाबा साहब की प्रतिमा के सामने संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सभी महानुभाव आदि उपस्थित रहे।