गौ पूजन कर व गाय को गुड़ खिलाकर मनाया जन्मदिन

jainshilp samachar

गौ पूजन कर व गाय को गुड़ खिलाकर मनाया जन्मदिन

सिवाना  - भारतीय राजपुताना सेवा संघ के  पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दौलत सिंह भायल ने गौ वंश को हरा चारा व लापसी खिलाकर जन्मदिन मनाया। जानकारी अनुसार दौलत सिंह भायल  ने गुरुवार को अपने जन्मदिन पर गौशाला में गौ वंश को लापसी और हराचारा खिलाते हुए युवाओं से अपील की। अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्चा नहीं करने की अपील की। उसने कहा कि जन्मदिन पर हजारों रुपयों पार्टी पर खर्च करने की जगह गौ वंश के लिए दान करना चाहिए। इससे पशुओं को भोजन मिलता है एवं हमें पुण्य प्राप्त होता है। इस मौके पर समाजसेवी युवा  मौजूद थे।