उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर संविधान संदेश यात्रा व सम्मान समारोह कार्यक्रम

Pratapgarh 1

प्रतापगढ

राज अम्बेडकर बुद्धिस्ट चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर बौद्धाचार्य सुरेन्द्र प्रताप बौद्ध (संस्थापक/अध्यक्ष-राज अम्बेडकर बुद्धिस्ट चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट) के नेतृत्व में दिनाँक 26 नवम्बर 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर संविधान संदेश यात्रा  व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा कार्यक्रम सुगतानंद वुद्ध विहार (निकट सई नदी) चिलबिला से चौक घण्टा घर होते हुए डॉ भीमराव अम्बेडकर जी चौराहा पहुची और डॉ भीम राव अम्बेडकर जी माल्यार्पण किया गया पूज्य भन्ते जी द्वारा वुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील कराया गया उसके बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गयी और बौद्धाचार्य सुरेन्द्र प्रताप एडवोकेट लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि संविधान को भारत देश मे पूर्णतयः लागू किया जाता तो भारत देश बहुत आगे होता बाबा साहब ने संविधान में इस देश में जाति, धर्म, नशल भेद, ऊँच नीच, भेदभाव को खत्म करके समतामूलक समाज की स्थापना किया पूरे देश को डॉ भीमराव अम्बेडकर जी विचारों विचारों पर चलना चाहिए बाद में यात्रा वापस सुगतानंद वुद्ध विहार पहुची कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा सरजू राम राव एडवोकेट जी (उच्च न्यायालय लखनऊ, पूर्व विधि अधिकारी उच्च न्यायालय लखनऊ) तथा विशिष्ट अतिथि मा कमलेश गौतम (जिला संयोजक बामसेफ प्रतापगढ़) मा राशिद अहमद बाबा जी (अध्यक्ष-मरियम इस्लाम मेमोरियल ट्रस्ट) रहे अतिथियों को  संविधान, सम्मान पत्र व साल देकर सम्मान किया गया तथा समस्त पदाधिकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर मा गुलाब अम्बेडकर (राष्ट्रीय सचिव-राज अम्बेडकर बुद्धिस्ट चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट) मा सन्तराम बौद्ध (जिलाध्यक्ष), मा बसन्तलाल बौद्ध (जिला महासचिव) मा कामता प्रसाद बौद्ध (जिला उपाध्यक्ष) मा सुरेस चन्द्र राव (जिला कोषाध्यक्ष) मा अजय बौद्ध (जिलामीडिया प्रभारी), मा वीरेन्द्र सरोज एडवोकेट(जिलाध्यक्ष-राज अम्बेडकर बुद्धिस्ट चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट) मा राजेश गौतम (राष्ट्रीय विधिक सलाहकार--राज अम्बेडकर बुद्धिस्ट चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट) मा मंगल बौद्ध (जिलामीडिया प्रभारी--राज अम्बेडकर बुद्धिस्ट चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट) मा एकलव्य एडवोकेट, मा जगदीश बौद्ध (पूर्व प्रधान) मा जगदीश गौतम मा प्रकाश मौर्य मा अनिल गौतम मा डॉ राजकुमार गौतम मा विनोद गौतम मा उमाकांत बौद्धाचार्य मा हरकेश गौतम (अध्यक्ष-डॉ भीमराव अम्बेडकर चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट) मा सूरज बौद्ध मा राजकुमारी गौतम मा सुरसती बौद्ध मा प्रभावती बौद्ध मा कंचन बौद्ध सहित हज़ारों महिलाएं पुरूष व बच्चे उपस्थित थे।