संखलेचा भाईपा जैन संस्था द्वारा  कुलदेवी शंखवाली माता के दर्शनार्थ यात्रा संघ हुआ रवाना

जैनशिल्प समाचार

संखलेचा भाईपा जैन संस्था द्वारा  कुलदेवी शंखवाली माता के दर्शनार्थ यात्रा संघ हुआ रवाना

शंखवाली में भव्य रात्रि जागरण के साथ नवमी मेला होगा आयोजित

जैनशिल्प समाचार
बाड़मेर । संखलेचा भाईपा जैन संस्था द्वारा बुधवार को स्थानीय जैन विद्यापीठ के पास से कुलदेवी शंखवाली धाम बस  हुई  रवाना।संखलेचा भाईपा जैन संस्था के अशोक भूणिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संखलेचा भाईपा जैन संस्था बाड़मेर के द्वारा बाड़मेर से शंखवाली बस यात्रा संघ स्थानीय जैन विद्यापीठ के पास से रवाना हुआ जिनको संरक्षक एडवोकेट जेठमल जैन, रतनलाल संखलेचा, बाबूलाल संखलेचा,  मगराज सखलेचा, संखलेचा भाइपा जैन संस्था बाड़मेर के अध्यक्ष बाबूलाल संखलेचा, गौतम चमन,  सचिव अशोक टेंट, अशोक भुणिया, एडवोकेट मुकेश जैन सहित कई गणमान्य भाइयो द्वारा बस को हरी झण्डी दिखाकर शंखवाली की और रवाना किया। अध्यक्ष बाबुलाल संकलेचा ने बताया कि बसे आज शाम शंखवाली पहुंच कर नूतन भूखंड पर भव्य जागरण सुप्रसिद्ध संगीतकार अंकुश गहलोत के द्वारा होगी एवं सुबह भव्य नवमी का मेला होगा। जिसमे सम्पूर्ण भारत भर से संकलेचा परिवार दर्शन हैतु पहुंचेगे। यात्रा संघ को रवाना करते हुए  सम्पतराज संखलेचा दाढ़ी, लूणकरण संखलेचा नाकोड़ा प्लास्टर, पुरुषोत्तम संखलेचा,, कैलाश संखलेचा, हंसराज संखलेचा , गोतम संखलेचा शाख, गोतमचन्द, गोतम खड़ीन, मांगीलाल चोहटन, तेजराज संखलेचा, भूरचंद मिर्ची, मदनलाल, सुरेश छाजेड सहित सखलेचा भाइपा जैन संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।