बच्चों को शैक्षणिक साहित्य देकर मनाया सेवाभावी कल्पना गुर्जर ने जन्मदिन एवं कारगील विजय दिवस,

Janmdin

जैनशील्प समाचार, सुनील वारूडे 

सूरत शहर के अश्विनीकुमार क्षेत्र में रहने वाले श्रीनाथ चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हरीश गुर्जर की पत्नी कल्पना गुर्जर ने अपना जन्मदिन केक काटकर फालतू रूपए खर्च करने के बजाय शैकडो बच्चों को शैक्षणिक साहित्य देकर एवं अल्पाहार कराकर मनाते हुए मानवता की महक फैलाई। साथ कारगील विजय दिवस मनाया। उन्होंने बच्चों को अपने जन्मदिन के अवसर पर केक काटने तथा होटलों में दोस्तों को पार्टी देकर फालतू में रुपए खर्च करने के बजाय वह रुपए जरुरत मंद बच्चे और लोगों को देकर उनकी मदद करने के लिए समझाया। साथ कारगील विजय दिवस के चलते कल्पना गुर्जर ने सीमा पर कीस तरह सैनीक अपनी जान की परवाह किए बिना देश सेवा करते हैं यह जानकारी दी।

https://youtu.be/yDanQTYYFEU?si=0cSJF8suSoAy_77U