उत्राण पुलिस ने जुआधाम पर छापा मारकर 7 महिलाओं को दबोचा
Utran police
जैनशिल्प समाचार, सूरत
उत्राण पुलिस को मिली बातमी के आधार पर उत्राण के उमरा गांव की राधे रेसिडेन्सी में छापा मारकर 7 महिलाओं को दबोचकर उसके पास से 1.22 लाख रुपयों का मुद्दामाल कब्जे कर कार्रवाई शुरू की है।
उत्राण पुलिस सूत्रो के मुताबिक गत रोज पुलिस को बातमी मिली थी कि उत्राण स्थित राधे रेसिडेन्सी के मकान संख्या 214 में पहले माले पर जुआधाम चल रहा है। बातमी के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारकर 7 महिलाओं को दबोच लिया। उक्त स्थान पर अनसुयाबेन राजेशभाई मुंगरा बाहर से महिलाओं को बुलाकर जुआधाम चला रही थी। खुद आर्थिक लाभ उठाने के लिए हार जीत का जुआ अन्य महिलाओं को बुलाकर खेला रही थी। पुलिस ने छापा मारा उस वक्त जुआ में उपयोग किए जाने वाले गंजी पत्ते, दाव पर लगे नगद 3000 रुपये, अंग जडती में 85,250 रुपये, 6 नंग मोबाईल मूल्य 34000 रुपये समेत टोटल 1,22,250 रुपयों का मुद्दामाल बरामद हुआ। जुआ खेलने वाली महिलाओं में अंजुबेन रमेशभाई अमीपरा (उम्र-50, मकान संख्या - 265, रामवाटीका सोसायटी, वेलंजा), सोनलबेन विठ्ठलभाई पाडलीया (उम्र-48, मकान संख्या ई-98, धर्मजीवन रो हाउस, लजामणी चोक, मोटा वराछा, सूरत), जशुबेन वजुभाई कोलडीया (उम्र-50, 501-ओमा सोसायटी, पासोदरा), आरतीबेन भूपतभाई ठाकर (उम्र-45, मकान संख्या - 99, एच.आर.पी. सोसायटी, कामरेज), नीताबेन लालजीभाई कुछडीया (उम्र-50, मकान संख्या 101, श्रीजी अपार्टमेन्ट, हिराबाग) और वैशालीबेन मोरडीया (उम्र-45, मकान संख्या-बी-98, तिरुपति सोसायटी, योगीचोक, सूरत) समाविष्ट है। पुलिस ने सातों महिलाओं के खिलाफ जुआ की धारा 4,5 के तहत गुनाह दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।


