पाल पुलिस ने गांजा के साथ दो को किया गिरफ्तार

pal police

पाल पुलिस ने गांजा के साथ दो को किया गिरफ्तार

Jainshilp Samachar : पाल पुलिस ने दो दिन पूर्व देर रात 1.40 बजे के दौरान पाल स्थित फोर्च्युन मोल के बेजमेन्ट में मोपेड के साथ खडे रहकर गांजा बेजने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की है। 
पाल पुलिस सूत्रो के मुताबिक पाल क्षेत्र में फोर्च्युन मोल के बेजमेन्ट में दो युवक बिना पास परमिट का गांजा परवट पाटीया में रहने वाले वोन्टेड आरोपी पिन्टु खत्री के पास से एक्सेस मोपेड में लाकर बिक्री कर रहे थे। इस दौरान पाल पुलिस ने चोक बजार स्थित मुगलीसरा, एसएमसी आवास निवासी चाहत नरेशकुमार रावल और परवट पाटिया स्थित जैन नगर डुंभाल, मूल निवासी - भोजक महोल्ला बोर्ड नंबर 11, फतेहपुर, सिकर, राजस्थान का लोकेश श्रीकांतभाई भोजक को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के पास से हाईब्रीड गांजा 15.080 ग्राम प्लस 27.820 ग्राम समेत टोटल 42.900 ग्राम गांजा मूल्य 1,50,150 रुपयों का और दो नंग मोबाईल तथा क्रश करने का मशीन समेत एक्सेस मोपेड गाडी समेत टोटल 2,80,850 रुपयों का मुद्दामाल कब्जे कर कार्रवाई शुरू की है। पाल पुलिस के पी.एस.आई. एचएम. राजपूत ने इस संदर्भ में अधिक तफ्तीश शुरू की है।