सूरत जिले में हुई महिला कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण मीटिंग
mahila congress meeting
Jainshilp Samachar l Surat
गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस समिति द्वारा सूरत जिले में निकाय चुनाव में अच्छी टक्कर देने वाली उम्मीदवारों सहित सूरत जिला, तापी जिला और नवसारी जिला संगठन की एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई
मिलती जानकारी के अनुसार 1ली जुलाई 2026 बुधवार के दिन सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा का आगमन हुआ जिनका स्वागत गुजरात महिला प्रदेश प्रमुख श्रीमती गीता पटेल, श्रीमती संजू बहन दीक्षित और अशोक कोठारी जी ने किया तत्पश्चात श्रीमती अलका लांबा सूरत सर्किट हाउस के लिए रवाना हुई जहां उनका स्वागत कॉरपोरेटर अरशद जरीवाला ने किया सर्किट हाउस में उनकी मुलाकात सूरत शहर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ हुई इस छोटी सी मुलाकात के बाद वह मीटिंग स्थल माँ रेवा संस्कार भवन, ग्राम मगुबरा, तहसील पलसाना, जिला सूरत के लिए रवाना हुई जहां मीटिंग स्थल पर श्रीमती अलका लांबा का स्वागत सूरत जिला महिला प्रमुख श्रीमती नीतू राजपूत और शहर महिला प्रमुख श्रीमती ममता सवानी द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में अलका लांबा जी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और नेता विरोध पक्ष गुजरात विधानसभा डॉ तुषारभाई चौधरी और गुजरात महिला कांग्रेस प्रमुख श्रीमती गीता बहन पटेल के साथ-साथ सूरत जिला कांग्रेस प्रमुख श्री आनंदभाई चौधरी और शहर कांग्रेस प्रमुख श्री विपुल भाई उधनावाला की उपस्थिति से सभी महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में जोश की लहर दौड़ गई इसी के साथ स्थानक निकाय चुनाव में विजय उम्मीदवार श्रीमती प्रभा वलसाडिया और महिला कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती रेहाना गामित, सुरैया शेख, श्रीमती कृष्णा पांडे और सायराबानू शेख के साथ-साथ गुजरात महिला कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी मनकीरत कौर की उपस्थिति भी बहुत उत्साहवर्धक सिद्ध हुई। इस कार्यक्रम में श्रीमती अलका लांबा और डॉ. तुषारभाई चौधरी और श्रीमती गीता पटेल द्वारा महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नीट पेपर लीक, महिला सुरक्षा, 33% महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर घर-घर जाने का और लोगों को जागृत करने का संदेश दिया गया और आने वाले 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बने इस शुभ संकल्प के साथ इस कार्यक्रम को पूर्ण किया गया


