अखिल भारतीय जांगीड ब्राह्मण महासभा के नवगठित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आज

akhilbhartiya

अखिल भारतीय जांगीड ब्राह्मण महासभा के नवगठित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आज

जैनशिल्प समाचार, सूरत
अखिल भारतीय जांगीड ब्राह्मण महासभा एवं प्रदेश सभा गुजरात तथा जिला सभा सूरत के नवगठित कार्यकारिणी में मनोनीत किए गए सदस्य तथा पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह कल 3 जनवरी मंगलवार को दोपहर 3.15 से उधना-मगदल्ला रोड स्थित वीर नर्मद दक्षिण गुजरात युनिवर्सिटी ओडिटोरियम होल में आयोजित किया गया है। 
जिलाध्यक्ष एकलिंग प्रसाद जांगीड तथा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष कैलाशचंद्र जांगीड एवं श्री मारवाड विश्वकर्मा मंदिर पांडेसरा के अध्यक्ष छगनलाल सुथार इन्द्राणा, कडोदरा स्थित श्री विश्वकर्मा एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदलाल जांगीड, अश्विनीकुमार रोड स्थित श्री मेवाड जांगीड समाज एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष रतीलाल सुथार एवं अलथान स्थित श्री राजस्थान विश्वकर्मा मंडल के अध्यक्ष श्रवण कुमार जांगीड, भटार आजाद नगर स्थित श्री राजस्थान विश्वकर्मा मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण सुथार तथा जांगीड युवा मंच सूरत के अध्यक्ष कमल जांगीड, जांगीड महिला मंडल सूरत के अध्यक्ष ललितादेवी ने जानकारी देते हुए बताया कि महासभा दिल्ली के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान कैलाशचंद्र बरनेला कार्यक्रम के अध्यक्ष के तौर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही मुख्य अतिथि के तौर पर महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय प्रधान रामपालजी शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के तौर पर मुख्य संरक्षक महासभा के भंवरलाल कुलरिया, पूर्व प्रधान महासभा जी.एम. जांगीड, पूर्व प्रधान महासभा के रविशंकर शर्मा, कृभको के संचालक मनीराम शर्मा, मुख्य संरक्षक महासभा फुलकुमार शर्मा, कार्यवाह प्रधान लादुराम जांगीड, अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ट के अमराराम जांगीड, महामंत्री सावरमल जांगीड, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, अखिल भारतीय महिला प्रकोष्ट मधु शर्मा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ट राहुल शर्मा तथा महासभा प्रकोष्ट प्रवीण शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा दोपहर 3.15 बजे से दीप प्रज्वलित के साथ शुरू होंगी। दोपहर 3.30 बजे उपस्थित अतिथियों का स्वागत समारोह होगा। दोपहर 4.30 बजे से वरिष्ठ भामाशाहों का विशेष सम्मान होगा वही शाम 5 बजे नवनिर्मित गठन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथग्रहण समारोह होगा तत्पश्चात शाम 6 बजे से सुरुचि भोजन का लाभ सभी लेंगे।