16 अगस्त के वार्षिक समारोह की तैयारियों को लेकर सचिन में कोर एवं वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न
sachin bethak 5-7-26
Jainshilp Samachar l Surat
सूरत गुजरात चौरसिया समाज के आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह की तैयारियों को लेकर सचिन में कोर कमेटी एवं वर्किंग कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक सचिन प्रभारी श्री शिव शंकर चौरसिया के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा समारोह की सफलता के लिए तन, मन और धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक के उपरांत शिव शंकर चौरसिया ने उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं का जलपान कराकर आत्मीय आतिथ्य किया, जिसके लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
गुजरात चौरसिया समाज के अध्यक्ष श्री मनोज चौरसिया ने बताया कि 16 अगस्त के वार्षिक कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।
बैठक में अध्यक्ष श्री मनोज चौरसिया, महासचिव श्री अजय चौरसिया, उपाध्यक्ष श्री सहदेव जायसवाल चौरसिया, कोषाध्यक्ष श्री सीताराम चौरसिया, सलाहकार श्री कृष्णा प्रसाद चौरसिया, सचिन प्रभारी श्री शिव शंकर चौरसिया, सचिन प्रभारी श्री हीरालाल चौरसिया, भीम चौरसिया, अखिलेश चौरसिया, संतोष चौरसिया, हरिहर चौरसिया, योगेन्द्र चौरसिया, धर्मेन्द्र चौरसिया, अशोक चौरसिया, अवधेश चौरसिया, जय नाथ चौरसिया, अशोक चौरसिया, हेमंत चौरसिया, श्याम देव चौरसिया, रबीन्द्र चौरसिया, हरेंद्र चौरसिया, अश्वनी चौरसिया, श्री भगवान चौरसिया, मनोरंजन चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया, अवधेश चौरसिया, अनिल चौरसिया, रामाधार चौरसिया, नंदकिशोर चौरसिया, राजेश चौरसिया, हरेंद्र चौरसिया,राजेश चौरसिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


