करवा चौथ विथ पंजाबी तड़का" का हुआ आयोजन 

Karvachoth

करवा चौथ विथ पंजाबी तड़का" का हुआ आयोजन 
करवा चौथ विथ पंजाबी तड़का" का हुआ आयोजन 

"करवा चौथ विथ पंजाबी तड़का" का हुआ आयोजन 

सूरत, अग्रवाल महिला मैत्री संघ द्वारा दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम इस बार अनूठे तरीके से मनाया गया। संघ की अध्यक्षा सविता सिंघानिया एवं सचिव वीणा बंसल ने बताया की इस बार स्नेह मिलन समारोह में तीन त्यौहार शरद पूर्णिमा, करवा चौथ एवं दिपावली एक साथ पंजाबी तड़का थीम पर मनाया गया।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी महिलाएं पंजाबी टीम पर सजधज कर आई एवं सभी का स्वागत संघ द्वारा पंजाबी ढोल की थाप से किया गया। आयोजन में संघ के सदस्यों द्वारा छोटी-छोटी हास्य नाटिका प्रस्तुत की गई एवं अनेकों गेम खिलाए गए। सभी महिलाओं के घर करवा चौथ पर खाने वाली सरगी भेजी गई एवं सभी केआर लाड़-चाव किए गए। आयोजन के अंत में सभी महिलाओं द्वारा पंजाबी भांगड़ा पर डांस किया गया। इस मौके पर आयोजन की संयोजिका पदमा तुलस्यान, स्नेहलता कादमावाला, आशा पाटोदिया, अनुराधा गुप्ता, सोनल मित्तल सहित संघ की अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।