भिख्खु करुणाकीर्ति महाथेरो के साथ आध्यात्मिक चर्चा करते हुए जयंति एम. सोलंकी

jainshilp samachar

भिख्खु करुणाकीर्ति महाथेरो के साथ आध्यात्मिक चर्चा करते हुए जयंति एम. सोलंकी

सूरत ः बौध्ध भिख्खु करुणाकीर्ति महाथेरो ने कतारगांव जीआईडीसी के पीछे आने वाले वच्छराज गौ सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट (सूचित) के अध्यक्ष जयंति एम. सोलंकी के साथ आध्यात्मिक गोष्ठी की। आध्यात्मिक चर्चा के दौरान जयंति एम. सोलंकी ने पौधारोपण व मानव सेवा किस तरह की जाए इसके बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि हमारे यहां हर माह निःशुल्क खीचडीदान कार्यक्रम किया जाता है, और इस तरह गरीब वर्ग के लोगों की सेवा की जाती है। इस दौरान करुणाकीर्ति महाथेरो ने शिक्षा पर वजन देते हुए बताया और अनाथ बच्चों की सेवा व वृद्धजनों की सेवा के बारे में समझाया। उन्होंने शिक्षा को अधिक से अधिक महत्व देने की बात बताई। इस दौरान जैनशिल्प समाचार अखबार के पत्रकार हितेश के. मारू तथा भीमरत्न महाबुद्ध विहार के संस्थापक रतन आर. निकुम उपस्थित थे।