16 अगस्त के आयोजित वार्षिक संमेलन एवं स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा 

16 august programme

16 अगस्त के आयोजित वार्षिक संमेलन एवं स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा 

जैनशिल्प समाचार । सूरत 
वेड रोड स्थित चौरसिया समाज के सलाहकार श्रीकृष्ण चौरसिया की दुकान पर गुजरात चौरसिया समाज के 9वें स्नेह मिलन एवं वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को कोर कमेटी की बैठक हुई। 
16 अगस्त के आयोजित वार्षिक संमेलन एवं स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाज के अध्यक्ष मनोज चौरसिया ने बताया कि सम्मेलन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। समाज के सलाहकार श्री कृष्ण प्रसाद चौरसिया ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की, जिसके लिए उपस्थित सभी ने उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में महासचिव अजय चौरसिया, उपाध्यक्ष सहदेव जयसवाल चौरसिया, सलाहकार कृष्ण प्रसाद चौरसिया, वेड रोड प्रभारी अवध किशोर चौरसिया, सह प्रभारी सुधा रंजन कुमार चौरसिया, बिनोद कुमार चौरसिया, तारकेश्वर चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, दीनानाथ चौरसिया, वकील चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, हरेंद्र चौरसिया, पृथ्वीनाथ चौरसिया, पवन चौरसिया, विशाल चौरसिया, भरत चौरसिया एवं किम प्रभारी दिनेश चौरसिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।