अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने वस्त्र  वितरण किया

akhil bhartiya

Jainshilp Samachar  : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन सूरत द्वारा  22अप्रैल शुक्रवार शाम 4 बजे से प्रज्ञा नगर पनाश गांव बस्ती में नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत बस्ती के जरूरतमंद परिवारों को  1000 कपड़ो के  पुरुष महिला एवम बच्चो के कपड़ो के किट वितरण किए गए । संगठन की अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल ने जानकारी देते हुऐ बताया की  संगठन महाराजा अग्रसेन के समाजवाद के सिद्धांत के अनुरुप गरीब एवम पिछड़ी बस्तियों में जनसेवा के कार्य करता आ रहा है उसी कड़ी में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेशजी भारूका , रेणु अग्रवाल, सुमन चोकडिका ,सरोज अग्रवाल, कविता अग्रवाल ,मनीषा सोंथलिया, सरोज गोयनका ,अनीता भलोटिया, संगीत सिहोतिया, मासूम , संगीत सुरेखा सहित काफी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहें।

https://www.youtube.com/watch?v=dFhw9yNzG5E